
👁 0 views Views
पिलखुवा: हिम्मतनगर में मारपीट के मामले में 14 पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश को लेकर तालाब के पास कहासुनी हुई थी और फिर विवाद बढ़ गया था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के सात-सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। चार को गिरफ्तार किया है।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838






























