
👁 0 views Views
सत्यापन में मिले 19,504 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम काटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद हापुड़ में पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण-2025 के सत्यापन में अब तक 19,504 डुप्लीकेट मतदाता मिल चुके हैं जिनके नाम काट दिए गए हैं। जनपद हापुड़ की 273 ग्राम पंचायत के 1,02,070 मकान में रहने वाले 7,47,567 मतदाताओं का सत्यापन होना है। हापुड़ तहसील क्षेत्र के 5,418, धौलाना तहसील क्षेत्र के 7,262, गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के 6,824 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं जिनका नाम काट दिए हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































