
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में कॉमन सैंड बोओए घुस आया जिसके बाद सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने टीम का गठन किया। उसके बाद वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात कॉमन सेंड बीओए को पकड़ा और उसको सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके पश्चात सभी ने राहत की सांस ली।



















