वीडियो देखें :
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): स्वर्णकार संघ हापुड़ ने शनिवार को सर्राफा बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गुलाल से होली खेली और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
संघ के प्रधान राजेश वर्मा लल्लू ,महामंत्री अभिषेक शर्मा व कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा ने लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि दुल्हैंडी पर्व सादगी से मनाएं।
इस अवसर पर पत्रकार अशोक तोमर, राजेश कुमार वर्मा, अरविंद शर्मा, दीपक वर्मा, नवीन वर्मा, सुभाष वर्मा, अश्विनी प्रधान, लौकेश आदि उपस्थित थे।
























