
सिंभावली: ऑटो की टक्कर से युवक की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित सिखेड़ा फ्लाईओवर के पास हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला सोमवार की देर शाम का बताया जा रहा है जब 18 वर्षीय मनीष पुत्र नेत्रपाल निवासी सिंभावली सवारी के इंतजार में खड़ा था। तभी आए ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान मनीष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर सिंभावली पुलिस पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टेंपो और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
































