“टीम एकलव्य सिंह सहारा” पंजाब में बाबा निर्मल सिंह (माओ साहिब) द्वारा सम्मानित












“टीम एकलव्य सिंह सहारा” पंजाब में बाबा निर्मल सिंह (माओ साहिब) द्वारा सम्मानित

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 28 अगस्त को रवाना हुई टीम एकलव्य सिंह सहारा ने पंजाब के लगभग 50 बाढ़ प्रभावित गांवों में एक सप्ताह तक लगातार निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने स्थानीय जत्थेबंदियों, कारसेवा संस्थाओं, अकाल तख्त के ज़िम्मेदार व्यक्तियों एवं सरपंचों के सहयोग से प्रत्येक गांव की स्थिति का विस्तृत सर्वे तैयार किया।
इस सर्वे के आधार पर हापुड़, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, संभल, शामली, सहारनपुर, गाज़ियाबाद और नोएडा के युवाओं ने मिलकर “टीम एकलव्य सहारा” के नाम से एक संयुक्त सेवा दल गठित किया। टीम ने गांवों की आवश्यकताओं के अनुरूप राहत सामग्री एकत्रित की, जिसे ट्रक, ट्रैक्टर और बोलेरो पिकअप वाहनों के माध्यम से पंजाब भेजा गया।
बाबा निर्मल सिंह जी (माओ साहिब) ने बताया कि एकलव्य सिंह सहारा करीब एक माह तक पंजाब में रहकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ज़रूरतमंद परिवारों तक सहायता सामग्री पहुँचाने का कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि एकलव्य और उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश का नाम सेवा कार्यों में गौरवान्वित किया है।
दरबार साहिब अमृतसर में एसजीपीसी एवं किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत जी ने भी हापुड़ की महापंचायत से एकलव्य सिंह सहारा के इस सेवा कार्य की सराहना की।
सेवा कार्य के सम्मान में बाबा निर्मल सिंह जी ने टीम एकलव्य सिंह सहारा को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही, टीम की ओर से ₹3,20,000 की राशि बीज और डीजल सेवा हेतु बाबा जी को समर्पित की गई।
इस अवसर पर टीम एकलव्य सिंह सहारा के सदस्य — आलोक बस्सी, परमजीत सिंह, सचिन मलिक, गोलू बिगास, समरजीत सिंह, आकाश चौधरी, देवांश चौधरी, उज्वल सिरोही, डॉ. शुभम चौधरी, कुलदीप चाहल, विवेक सिंह, भानु सिद्धू, अरुण महाल, विनय बाना, सूरजवीर सिंह, विनोद धारीवाल, अनुज धारीवाल, गौरव चौधरी, मोहित त्यागी सहित कई युवा उपस्थित रहे।

आसान किस्तों पर खरीदें एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव: 9536777474











  • Related Posts

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली
    error: Content is protected !!