
सगाई समारोह के दौरान हुआ विवाद, टूटा रिश्ता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव गोंदी में खाने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि सगाई समारोह के दौरान खाने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद लड़का-लड़की पक्ष आमने-सामने आ गए और रिश्ता टूट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया।
मामला रविवार की रात का है जब गांव गोंदी सलाई में सगाई समारोह का आयोजन किया जा रहा था। तभी खाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लड़का और लड़की पक्ष में हुए विवाद के दौरान रिश्ता टूट गया।
राधेश्याम ज्वेलर्स एंड संस लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन: 8954000066






























