
डांसिंग कार पर आतिशबाजी व हुड़दंग, 22,500/- का चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में कुछ लोगों ने नियमों का उल्लंघन कर बर्थडे मनाया। इस दौरान गाड़ी को डांसिंग जीप बनाई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गाड़ी में सवार लोगों ने जमकर हुड़दंग काटा और आतिशबाजी भी की। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए गाड़ी का 22,500 रुपए का चालान कर दिया और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया कि स्टंटबाजों पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी का 22 हजार 500 रुपए का चालान काटा है। खतरनाक स्टंटबाजी ना करने की हिदायत दी जा रही है।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020






























