
हापुड़: अतरपुरा चौपला पर पलटी ई-रिक्शा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार की दोपहर अतरपुरा चोपला पर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समीप एक ई-रिक्शा पलट गई जिसमें बैठे दो युवक चोटिल हो गए। घटना स्थल पर तत्काल पहुंच कर यातायात पुलिस के कांस्टेबल कन्हैया सूर्यानी, पीआरडी जवान अरुण कुमार तथा संजय ने ई-रिक्शा को खड़ा करवाया। इस दौरान यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हालांकि यातायात कर्मियों ने समय रहते यातायात व्यवस्था को संभाला।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069






























