
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर उत्साहपूर्ण हुए पथ संचलन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 28 सितम्बर से प्रारंभ हुए शताब्दी वर्ष आयोजनो का रविवार को समापन हो गया। संघ के नगर कार्यवाह सुमित कुमार ने बताया कि नगर को संघ दृष्टि से दो नगरों में बांटा गया है उत्तरी नगर मे 12 बस्तियो मे पूर्ण गणवेश मे पथ संचलन तथा बौद्धिक कार्यक्रम तथा 6 बस्तियो मे केवल बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुए। केशव नगर मे 10 बस्तियो में पथ संचलन और बौद्धिक कार्यक्रम तथा 5 बस्तियो मे केवल बौद्धिक कार्यक्रम हुए। जिन बस्तियो मे 50से अधिक पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवक थे वही पथ संचलन निकाले गए हैं।
रविवार शाम नवजयोति कालोनी बस्ती मे पूर्ण गणवेश मे पथ संचलन तथा बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। संघ के सह जिला कार्यवाह गौरव त्यागी ने पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए संघ के 100 वर्षो के इतिहास, क्रियाकलापो तथा भावी योजनाओ पर प्रकाश डाला।समारोह की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने की। पूर्ण गणवेश मे स्वयंसेवको ने पथ संचलन निकला। विधायक विजय पाल सिंह आढती सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित हुए।
आसान किस्तों पर खरीदें एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव: 9536777474



























