
बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर 19 प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले 19 प्राइवेट अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि इन अस्पतालों में प्रस्व और बच्चों का इलाज होता है। सीएमो हापुड़ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने कहा कि अस्पतालों में हर हफ्ते टीकाकरण के आंकड़ों की समीक्षा होगी। यह अस्पताल स्वास्थ्य विभाग से भी टीके लेकर बच्चों को प्रतिरक्षित कर सकते हैं। इसके बाद भी अस्पताल लापरवाही बरतते हैं तो उनका पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।
बालक के पैदा होने से लेकर 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों को नियमित अंतराल पर टीके लगाए जाते हैं जिससे कि बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके। पिछले दिनों सामने आया कि कई निजी अस्पतालों ने लापरवाही बरती है। जन्म के बाद बच्चों को टीका नहीं लगाया जाता जिसकी वजह से बालक जानलेवा बीमारी की चपेट में आते हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऐसे अस्पतालों को सख्त चेतावनी दी और भविष्य में ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। ऐसे में 19 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है।
रिद्धिमा मेकओवर करवा चौथ के लिए लेकर आए हैं स्पेशल ऑफर, 499/- से शुरू: 7417707350



























