
खुले में कूड़ा फेंकने पर फैक्ट्री संचालक पर होगी कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में यदि कोई खुले में कचरा फेंकेगा तो उस पर जुर्माना लगेगा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने मामले में कड़ा रुख अपनाया है और चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लेख न करें।
उद्यमियों और फैक्ट्री के संचालकों को हिदायत दी है कि किसी को भी खुले में कचरा फेंकने की अनुमति नहीं है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार झा बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में नियमित सफाई के लिए प्राधिकरण की ओर से व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति या औद्योगिक इकाई कचरा खुले में फेंकती है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053




























