
स्कूटी में आग लगने से पति-पत्नी झुलसे
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी हमीद चौक के रहने वाले मकसूद आलम पुत्र अब्दुल अजीज के घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान मकसूद और उसकी पत्नी घायल हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान काफी नुकसान हो गया।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार की शाम का है जब मकसूद के घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना के समय परिजन बाहर बैठक में बैठे हुए थे। आग लगने के कारण मकसूद की पत्नी 60 वर्षीय सहवीजा गंभीर रूप से घायल हो गई। आग की चपेट में आने से मकसूद भी घायल हो गया जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वही जब तक आग पर काबू पाया तब तक पूरी स्कूटी जल कर राख हो चुकी थी।
राधेश्याम ज्वेलर्स एंड संस लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन: 8954000066


























