
सैनी समाज ने रामलीला में किया प्याऊ का उदघाटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सैनी समाज कल्याण विकास समिति के तत्वाधान में मंगलवार को मुख्य अतिथि नन्द किशोर सैनी रिट0 सैल्स टैक्स विभाग द्वारा फीता काटकर सैनी समाज प्याऊ का उदघाटन रामलीला में किया। समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल सैनी ने कहा कि यह प्याऊ हमारे पूर्वजों की धरोवर जिसकी जिम्मेदारी हम पर छोडकर गये है, यह प्याऊ सन् 1960 से लगातार आजतक चलती आ रही है। हमारा हर वर्ष व समय -समय पर प्रयास रहेगा कि सैनी समाज अपना बढ़ चढ़कर इसमें अपना योगदान देगा। सैनी समाज व समस्त पदाधिकारियों का मैं धन्यवाद करता हूँ।
राकेश सैनी सैनी महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी समाज के लोगो को 5 अक्टूबर 2025 को सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह में आने का निमन्त्रण दिया तथा प्याऊ सेवा एक धमार्थ का कार्य है जिसकी सैनी समाज लगातार प्रयास रत है।
इस मौके पर नन्दकिशोर सैनी, सुरेन्द्रपाल सैनी, दिनेश सैनी, लाखन सैनी, सागर सैनी, राकेश सैनी, डा0 मुकेश सैनी, अरविन्द सैनी, नरेश सैनी, अर्चना सैनी, मौना सैनी, सलौनी सैनी, अश्वनी सैनी, मुकेश सैनी फ्रीज वाले सैकेडो लोग उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























