
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एकेपी कॉलेज में 3 अक्टूबर को एक विशेष ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। एआरटीओ छवि चौहान ने बताया कि यह शिविर 3 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे आर्य कन्या महाविद्यालय हापुड़ में लगेगा जिसका आयोजन ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर और जन सुविधा केंद्र के सहयोग से किया जा रहा है जहां व्यस्क महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां एक महीने का ड्राइविंग कोर्स भी कराया जाएगा। इसी के साथ लर्निंग लाइसेंस बनाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। लाभार्थियों को आधार कार्ड, हाई स्कूल की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। दो पहिया वाहन के लिए ₹200 तथा दो पहिया व चार पहियाने वाहन दोनों के लिए 350 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।
































