
नारी सुरक्षा अभियान के प्रति हापुड पुलिस मुस्तैद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रारम्भ किए गए “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद हापुड के विभिन्न थानो की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और जनपद के थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों ,महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों/शोहदों की चेकिंग की जा रही है।
नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के थानों की एण्टीरोमियों टीमों,महिला सुरक्षा दल ने जनपद के प्रमुख बाजारों, गांव व कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी।इसके अतिरिक्त हापुड के एकेपी,जैन कन्या पाठशाला,रेलवे रोड व धौलाना के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल आदि में छात्राओ व बालिकाओ को उनके अधिकारों विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर व कल्याण कारी योजनाओ की जानकारी दी गई।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में

































