
हापुड़ में बिक रही हैं यौनवर्धक दवाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में यौन शक्ति बढ़ाने के दवाएं खूब बिक रही है। ये दवाएं डाक्टर की बिना सलाह के महिलाएं, पुरुष तथा नौजवान कर रहे है। यौनवर्धक खाएं बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से बिक रही है, और कोई रोकटोक नहीं है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-(आईसीएमआर) और भारतीय औषधि महानियंत्रक (डोसीजीआई) के विशेषज्ञ मानते हैं कि इन दवाओं का विना डॉक्टर की सलाह के सेवन सीधे दिल, गुर्दे और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है। बावजूद इसके, विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्रचार के चलते बड़ी संख्या में लोग इन्हें तुरंत असर वाली दवाओं की तरह खरीद रहे हैं और बीमारियों को गिरफ्त में आ रहे की हैं। यौन वर्धक दवाओं और सप्लीमेंट्स का बाजार देश में बेहद तेजी से बढ़ रहा है। आईएमएआरसी ग्रुप और इंडियन फार्मा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (फार्मेक्सिल) रिपोर्ट्स के अनुसार 2024 तक यह बाजार 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो चुका था। हर साल इसमें औसतन 10 से 12% की वृद्धि हो रही है। इसमें प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के अलावा हर्बल और स्टैमिना बूस्टर नाम से बेचे जाने वाले उत्पाद शामिल हैं। तेजी से बढ़ते बाजार की वजह लोगों को अनियमित जीवन शैली है। अनुमान है कि इसमें अवैध अनियंत्रित कारोबार की हिस्सेदारी 40% से अधिक है, यानी करीब 3,000 करोड़ रुपये का कारोबार बिना लाइसेंस और बगैर वैज्ञानिक प्रमाण के चल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की रिपोर्ट के अनुसार यौन वर्धक दवाओं के विज्ञापन 2020 के बाद से दोगुने हो गए हैं। इन्हें सुरक्षित हर्बल या क्लिनिकली टेस्टेड कहकर बेचा जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इन दावों का वैज्ञानिक आधार कमजोर है और ज्यादातर उत्पादों में सिल्डेनाफिल (वियाग्रा जैसी दवा), टाडालाफिल या स्टेरॉयड जैसे तत्व मिलाए जाते हैं, जो खतरनाक होते हैं। एएस, नई दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नीरज पांडेय के मुताबिक दिल को उन्नत के पाँव अगर ऐसी दवाएं लेते हैं तो उन्हें हार्टअटैक का स्ट्रोक का खतरा बताती है।
यौन शक्ति बढ़ाने के नाम पर दवा बेचने वाले नुस्खा भी बता रहे हैं कि कब कितनी डोज बढ़ानी है और कितनी रवानी है। हापुड़ का औषधि विभाग इस ओर से मूक दर्शक बना है। जबकि दवा विक्रेता अपनी जेब भरने में लगे हैं।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ






























