
सिंभावली: पुलिस पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर हमले के मुख्य आरोपी सारिक को गिरफ्तार किया है। हालांकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और पुलिस पर हमला कर वर्दी तक फाड़ दी। मौके की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल गांव वैठ निवासी सारिक का फोटो हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस मामले की जांच के लिए सारिक के घर पहुंची तो सरिक ने पुलिसकर्मी को देख शोर मचा दिया और भागने की कोशिश की जिसके बाद उसके परिजन एकत्र हुए उन्होंने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों ने दरोगा अशोक और दरोगा संजय की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिसकर्मी चोटिल हो गए जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और सारिक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी अन्य लोग फरार हैं।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926




























