
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हिंदू सनातन सेवादल द्वारा हापुड़ के गोल मार्केट में मां चंडी महारानी की पालकी की महा आरती की गई। इसी के साथ नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया।
चंडी मैया पालकी में सवार होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रही है। ऐसे में हापुड़ के गोल मार्केट में हिंदू सनातन सेवा दल ने चंडी महारानी की पालकी की महाआरती की। इस दौरान चंडी मैया के जयकारों से इलाका गूंज उठा। आसपास के क्षेत्र के लोग भी इस दौरान भक्ति के रंग में रंग गए। पुष्प वर्षा के साथ पालकी का स्वागत किया गया। हिंदू सनातन सेवा दल हापुड़ ने नि:शुल्क जल सेवा की और प्यासों को पानी पिलाया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























