
राज्य महिला आयोग सदस्या ने महिलाओं एवं बच्चों को पोषण किट तथा गोद भराई की
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में पंचायत पोषण कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती मनीषा अहलावत सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता मे प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा हापुड़ में आयोजित किया गया, जिसका संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण की सम्बन्धी जानकारी दी गई साथ ही गोद भराई एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। महिलाओं एवं बच्चों को पोषण किट का वितरण तथा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। साथ ही सदस्य द्वारा गढ़ रोड स्थित सी0एच0सी0 हापुड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत फल व मिष्ठान आदि का वितरण किया गया। पुलिस विभाग व महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा विभिन्न हेल्प नम्बरों जैसे महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंम्बर 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन, 1930 साईबर हेल्पलाइन, 101 अग्नि शमन सेवा, 108 एम्बुलेन्स सेवा तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉनसरशिप आदि की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय तथा पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



























