
गढ़: सीएनजी पंप पर तैनात कर्मी से मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित सीएनजी पंप पर शनिवार को कर्मचारियों और कार सवारों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान हाथापाई भी हुई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सीएनजी पंप पर तैनात कर्मी ने कार सवारों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
बहादुरगढ़ के गांव आलमनगर के रहने वाले राधे श्याम चौहान ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हाइवे किनारे सीएनजी पंप पर वह कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। शुक्रवार की रात करीब 1:00 बजे गाड़ी में सवार तीन युवक गैस डलवाने आए थे और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध किया तो मारपीट कर वहां से फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838






























