
जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध दुर्भाग्य पूर्ण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हुण ने प्रदेश सरकार के जाति सूचक शब्दों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का जाति सूचक शब्दों के प्रयोग पर प्रतिबंध का फैसला दुर्भाग्य पूर्ण है और एक तरह से सामाजिक संगठनों पर अघोषित प्रतिबंध है। उत्तर प्रदेश सरकार समाज हित में अपने निर्णय को वापस लें। किसान नेता हरीश हुण ने मांग की कि प्रदेश सरकार यह स्पष्ट करें की जाति सूचक शब्द पर कहां-कहां प्रतिबंध रहेगा। जाति लिखें वाहनों के चालान, गांव की सीमा पर गेट पर लिखे जाति नामों पर पुताई और रैलियों पर प्रतिबंध सरकार की अपरिवक्ता का परिचायक है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
























