
पत्नी को पति ने दिया तीन तलाक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी महिला ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आसमा में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 7 वर्ष पूर्व उसका निकाह गांव अगवानपुर जनपद मेरठ निवासी अमीर हसन के साथ हुआ था। उसके छोटे भाई व माता द्वारा अपने पारिवारिक मकान का हिस्सा बेचकर शादी में करीब 8 लाख रुपए खर्च किए थे। ससुराल पक्ष के लोग नाखुश थे। आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। छह सितंबर की दोपहर पीड़िता का पति मायके में आया और मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926
























