
पुलिस के व्यापारियो की बैठक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में श्री धर्मप्रकाश जी सी ओ जनपद हापुड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मीटिंग में मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से ज़िला अध्यक्ष संजय डाबर जी की और से शहर में अतिक्रमण , जिला महामंत्री दीपक बंसल की ओर से आगामी त्यौहारों को लेकर बाजारों में पुलिस गस्त बढाई जाने आदि विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। मीटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ से , नगर महामंत्री कपिल अग्रवाल (अंबानी), संयुक्त व्यापार मंडल से ललित अग्रवाल (छावनी वाले), संजय अग्रवाल, विजेंद्र गर्ग , एवम मीटिंग में अन्य व्यापारियों ने भाग लिया।
हापुड़: रिश्तों में मिठास घोल रहा ‘मेरठ स्वीट्स’, मिठाई के साथ चटपटी चाट व छोले भटूरे का चखें स्वाद






























