
हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने आयोजित ट्रेड आउटरीच प्रोग्राम का स्वागत किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने आयुक्त, सीजीएसटी, नोएडा जितेंद्र कुमार द्वारा व्यापारियों, बार एसोसिएशन और करदाताओं के लिए आयोजित ट्रेड आउटरीच प्रोग्राम का स्वागत किया। यह आमंत्रण हाल ही में हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा हापुड़ के वास्तविक व्यवसायियों को जीएसटी पंजीकरण में आ रही परेशानियों के संबंध में वित्त मंत्री को भेजे गए पत्र के संदर्भ में प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्त, नोएडा से वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल एवं महामंत्री नितिन गर्ग ने कहा कि हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया सरल, निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवहारिक बने, ताकि व्यवसायी उत्साहपूर्वक जीएसटी प्रणाली में सम्मिलित हों और राष्ट्र को राजस्व कि प्राप्ति हो। इस कार्यक्रम मे हापुड़ से दीपक त्यागी, सुमित सिंघल, संजीव बंसल, संजय कौशिक आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे जिन्होंने जीएसटी पंजीकरण में आ रही परेशानियों को आयुक्त के सामने जोर शोर से उठाया।
हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल तथा फ़्रेंड्स ऑफ एम एस एम ई इन पार्लियामेंट के सचिव राजीव अग्रवाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए वित्त मंत्री तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर अन्य बार से जितेंद्र सिंह पाल, हिमांशु सिंघल, विभाग की ओर से जॉइंट कमिश्नर अभिषेक कुमार व गौरव वल्लभ और असिस्टेंट कमिश्नर जगदीश प्रसाद मीणा उपस्थित रहे।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464





























