
70 टीबी रोगियों को मिला पोषाहार
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने किया पोषाहार वितरण हापुड़ 23 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के कुशल निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में जनपद में चल रहे सेवा पखवाड़ा के स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में नारी सशक्तिकरण का एक रूप देखने को मिला स्वास्थ्य केंद्र पर शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट की महिला सदस्यों द्वारा 70 क्षय रोगियों को पोषाहार वितरण किया गया संस्था के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि हमारी संस्था विगत 14 माह से लगातार टी0बी 0रोगियों को पोषाहार वितरण कर रही है आज के कार्यक्रम में हमारी संस्था की सभी महिला सदस्यों के द्वारा यह पोषाहार वितरण कार्यक्रम किया गया है इस अवसर पर जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने मरीजों व मरीजों के साथ आए तीमारदारों को क्षय रोग के लक्षण उपचार व निदान के विषय में विस्तार से बताया सुशील चौधरी ने बताया कि जिस भी व्यक्ति को दो सप्ताह से खांसी खांसी में बलगम या बलगम में खून का आना वजन का घटना भूख कम लगना रात में सोते समय कमर में पसीना आना या छाती में दर्द होना या शरीर में कही भी गांठ का होना जैसे कोई भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर जांच कराएं चार्ज में यदि किसी व्यक्ति को बीमारी आती है तो तुरंत अपना इलाज आरंभ करें भारत सरकार द्वारा टी 0बी0 की सभी जांच एवं उपचार निशुल्क उपलब्ध है साथ ही भारत सरकार द्वारा सभी टी 0बी0 रोगियों को₹1000 रूपये प्रतिमाह नि: क्षय पोषण योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है कार्यक्रम के अवसर पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा सभी आम जनमानस से नि : क्षय मित्र बनने के लिए अपील की गई उन्होंने कहा के इस कार्यक्रम में सभी को निश्चय मित्र बनकर टी0बी 0रोगियों एवं सरकार का सहयोग करना चाहिए कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर समरेंद्र राय वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक हसमत अली टी 0बी0 एच0 वी 0 राजकुमार शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट के क्षमा सिंह भारती सिंह बिंदु वंदना अंशिका प्रीति शर्मा अनीता सिंह संजय कुमार प्रदीप कुमार नीरज कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























