
पिलखुवा पुलिस ने दो को छह-छह माह के लिए किया जिलाबदर
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव बड़ौदा हिंदवान पहुंचकर ग्रामीणों को अवगत कराया कि गांव निवासी अनुज उर्फ पाकी पुत्र विजेंदर तथा प्रशांत तोमर पुत्र सतीश तोमर को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर छह-छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। यदि दोनों ही जिलाबदर गांव में दिखे तो तुरंत पुलिस को मामले से कराएं। इस संबंध में पुलिस ने गांव वालों को अवगत कराया।
सोमवार की रात पिलखुवा पुलिस गांव बड़ौदा हिंदवान पहुंची जहां उसने ग्रामीणों को लाउडस्पीकर के माध्यम से अवगत कराया कि अनुज और प्रशांत को जिला मजिस्ट्रेट की आदेश पर छह-छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है। इस दौरान दोनों ही जनपद की सीमा से बाहर रहेंगे। यदि किसी को जनपद की सीमा में दिखाई दिए तो तुरंत पुलिस का मामले से अवगत कराएं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























