
खेतों से घर लौट रहे किसान पर तस्ले से हमला
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में खेतों से काम कर वापस घर लौट रहे किसान पर तस्ले से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गंदे पानी को लेकर चल रहे विवाद के दौरान किसान पर एक ग्रामीण ने तस्ले से वार कर हमला कर दिया। इस दौरान किसान खून से लथपथ हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और घायल किसान को हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में मंगलवार को अरुण पुत्र ओमवीर खेतों पर काम कर वापस लौट रहा था। तभी एक ग्रामीण रास्ते में बैठा था। बताया जा रहा है कि गंदे पानी के विवाद को लेकर नाराज हमलावर ने किसान पर तस्ले से वार कर दिया जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। किसान की मां ने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल का हाल जाना। साथ ही मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित किसान के पिता का कहना है कि दो दिन पहले भी कुछ लोगों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की थी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























