
धीरखेड़ा के पास मिट्टी भराव से राजस्व की हानि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ रोड पर धीरखेड़ा के पास स्थित पेट्रोल पंप के ठीक सामने कई हजार वर्ग मीटर में अवैध रूप से मिट्टी का भराव चल रहा है जिससे राजस्व की भारी हानि हो रही है।
वैसे तो यह इलाका जनपद मेरठ के थाना खरखौदा के अंतर्गत आता है परंतु नव निर्माण कार्य हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अंतर्गत है। पहले इस स्थान पर 5-6 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल कराई गई और फिर कुछ हिस्से में टीन सेट डाला गया है। यह स्थान सड़क से काफी नीचा है सड़क के समतल में लाने के लिए कई फुट ऊंचा मिट्टी का भराव किया जा रहा है। दिन-रात ट्रैक्टर ट्राली व डंपर इधर-उधर से पीली मिट्टी लाकर डाल रहे हैं। मिट्टी के खनन से राज्य सरकार को भारी राजस्व की हानि हो रही है।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में


























