
बिजली के खंभे से टकराई कार, सीसीटीवी में कैद घटना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित पटना मोड़ के पास एक अनियंत्रित गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान किसी को चोट नहीं आई। हालांकि बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोमवार को हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो पटना मोड़ के पास की बताई जा रही है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक कार के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। पहले तो बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बचे। उसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। बाइक सवार दोनों युवक रुके जिनमें से एक ने कार सवारों का हाल जाना।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

































