
टैक्स वृद्धि के खिलाफ सभासदों ने बजाया बिगुल, आंदोलन की दी चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ नगर पालिका परिषद के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। सभासदों, व्यापारियों व विभिन्न संस्थाओं ने अधिकारियों पर मनमानी टैक्स वृद्धि का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि 42 व्यापारी संगठन एक हो गए हैं जिन्होंने नगर पालिका पर मनमानी का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि यदि मांग को नहीं माना गया तो एक साथ धरना देंगे।
शनिवार को हापुड़ नगर पालिका परिषद में गृह, जल और सीवरकर को लेकर अधिकारियों, सभासदों की बैठक हुई। बैठक में सभासदों ने पालिका के फैसले का विरोध करते हुए हंगामा किया। सभासदों ने एकजुट होकर कहा कि अधिकारी शासनादेश का पालन करें और टैक्स उसी के अनुसार लिया जाए। सभासद विकास दयाल और नितिन पाराशर ने स्पष्ट किया कि शासनादेश की मंशा के अनुरूप ही शहरवासियों पर टैक्स लगाना उचित होगा। अन्यथा अधिकारियों की मनमानी जारी रही तो सभासद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































