
हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जी.एस. विश्वविद्यालय पिलखुवा हापुड़ में स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डा0 सुनिता ने किया। इस अवसर पर जी. एस. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ0 रुपाली शर्मा ने छात्राओं व महिलाओं को प्राकृतिक स्वच्छता, मासिक धर्म स्वास्थ्य, पोषण और रोग.निवारण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों एंड कॉलेजों की छात्राएं उपस्थित रही जिसमें छात्राओं एवं अध्यापक, महिला कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में असमिना चॉद, अमरिना चॉद, शीतल चौहान एवं अध्यापक सुषमा त्यागी, रेनू सिंह, नीतू, अंशु, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में
























