
आर्य समाज हापुड़ ने किया वृध्दाश्रम मे हवन का आयोजन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज हापुड़ द्वारा शनिवार को वृद्धाश्रम, दौमी रोड, हापुड़ में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन विद्वान पुरोहित विजयपाल शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने जीवन में शांति, निरोग्यता एवं सद्भावना की कामना की। यज्ञ के उपरांत वृद्धाश्रम के निवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर पूर्णाहुति में भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रधान सुरेश सिंघल, राकेश गुप्ता, संदीप आर्य, विजेंद्र गर्ग, नरेंद्र शर्मा, विजय पाल, सुंदर लाल, मंगल सेन, रेखा गोयल, राज प्रभा आर्य, माया देवी आर्य, बीना आर्य, प्रतिभा भूषण, पुष्प आर्य, रीना गुप्ता, डॉ. पुष्पा वत्स, सोनू शर्मा, ममता आर्या, आभा गर्ग, अमित आर्य, अमित शर्मा, सुषमा आर्या, रमाकांत आर्य आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राधारमण माहेश्वरी (नेचुरोपैथ) रहे, जिन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है।
आर्य समाज हापुड़ ने इस आयोजन को एक सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्य बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता का आश्वासन दिया।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606


























