
पटाखे बेचने वालों की खैर नहीं, बिक्री पर निगरानी के लिए टीम गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पटाखे की बिक्री को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने जनपद हापुड़ में पटाखे की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन होना चाहिए। इस संबंध में टीम भी गठित की गई है जो पटाखे की बिक्री मिलने पर कार्रवाई करेगी।
पटाखे की बिक्री को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। हाल ही में बहादुरगढ़ पुलिस ने भी मकान में त्यौहार पर बिक्री के लिए आए पटाखे का भंडारण पकड़ा था। ऐसे में पटाखे की बिक्री को लेकर जिलाधिकारी बेहद गंभीर है जिन्होंने पटाखे की बिक्री को लेकर टीम भी गठित की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























