
चालान का फर्जी लिंक भेज बैंक से निकालें तीन लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित निहालचंद बिल्डिंग निवासी आशीष गर्ग ने आरोप लगाया है कि व्हाट्सएप के माध्यम से एक अज्ञात नंबर से उनके पास चालान आया। जब उन्होंने आरटीओ चालान के पीडीएफ लिंक पर क्लिक किया तो 10 मिनट बाद उनके इंडसइंड बैंक खाते से एक 1,95,699 रुपए निकल गए। इसके बाद इसी बैंक से दूसरे खाते में 1,04,860 रुपए और निकल गए। कुल मिलाकर साइबर ठगों ने चालान का फर्जी लिंक भेज कर तीन लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल का दरवाजा खटखटाया। साइबर सेल ने मामले में कार्रवाई करते हुए ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926






























