
सिंभावली: चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर की चोरी
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने सिखेड़ा गांव में एक मकान से नकदी और गहने चोरी कर लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव सिखेड़ा निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि उसके गांव में ही दो मकान आसपास बने हुए हैं। शुक्रवार की रात वह और उसके परिजन दूसरे मकान में सोए हुए थे जबकि पुराने मकान का ताला लगा हुआ था। इसी बीच चोर आए और चोरी को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह जब वह घर पहुंचे तो देखा कि दूसरे मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है। परिजनों के साथ इस दौरान वह मकान पर पहुंचे जहां देखा कि कमरे के दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से करीब 15,000 रुपए की नकदी, सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए और फरार हो गए। पुलिस का कहना की तहरीर के आधार पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























