
गढ़: बाढ़ के कारण किसान को हुआ भारी नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा के जलस्तर ने पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो इस वर्ष 199.57 सेंटीमीटर के निशान तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सैकड़ो बीघा फसल जल मग्न हो गई जिससे किसान को डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। हालात अभी भी सुधरे नहीं है। जल भराव की वजह से पशुओं के लिए चारे का संकट मंडरा रहा है।
गंगा के जलस्तर में फिलहाल गिरावट है लेकिन गंगा के जलस्तर से खादर क्षेत्र के हालात काफी ज्यादा खराब हो गए। बाढ़ आने के कारण किसने की मेहनत पानी में बर्बाद हो गई। करीब 1000 बीघा गन्ने की फसल और एक हजार अन्य फसल खराब हो गई जिससे किसानों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान को करीब डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में






























