
👁 0 views Views
जुए के अड्डे का भंडाफोड़, तीन जुआरी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ पुलिस ने आम के बाग में चल रहे जुए के एक ठिकाने का भंडाफोड कर तीन जुआरियों को मौके से धर दबोचा।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी व सट्टेबाजों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्ता कर लिया, जिनके कब्जे से 1150 रूपए नकद व ताश के पत्ते बरामद किए है। पुलिस ने जुआरियों के नाम गांव रझैटी का रोहित, जखैड़ा का धीरज व आजाद बताए है। पुलिस अन्य जुआरियों की तलाश कर रही है।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ






























