
पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन बृजघाट पर पार्किग के नाम पर लूट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर पार्किंग शुल्क वसूली के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है, जो निर्धारित शुल्क से अधिक 60 रुपए प्रति वाहन वसूल रहे हैं। पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन बृजघाट पर पार्किग के नाम पर लूट से श्रद्धालु परेशान नजर आए।
बृजघाट पर पार्किग शुल्क वसूलने के लिए नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर ने ठेका दिया है। ठेकेदार के लठधारी कारिंदो ने बृजघाट के प्रवेश मार्गो पर बेरी केट लगा दिए, जहां पार्किंग शुल्क के नाम पर प्रवेश स्थल पर 60 रुपए प्रति वाहन व डंडे के बल पर वसूले जाने से श्रद्धालु परेशान नजर आए और उन्होंने जी भर कर नगर पालिका को कोसा। जबकि रसीद पर जीएसटी सहित 53.10 रुपए अंकित है। इस रसीद की खास बात यह है कि रसीद पर दिनांक भी अंकित नहीं किया जा रहा है और न ही जीएसटी नम्बर अंकित है। ठेकेदार पार्किंग शुल्क तो वसूल रहा है परन्तु वाहन सुरक्षा की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की ही होगी रसीद पर अंकित है।
बता दें कि बृजघाट पौराणिक तीर्थस्थल है, जहां गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, परन्तु पार्किंग शुल्क के नाम पर लठधारी कारिंदों द्वारा अवैध वसूली से श्रद्धालुओं मे रोष है। श्रद्धालुओं ने अवैध वसूली रोकने की मांग की है। पितृ विसर्जन अमावस्या पर तो रिकार्ड तोड़ श्रद्धालु गंगा स्नान हेतु पहुंचे।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606































