
पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, गंदगी के ढेर से श्रद्धालु परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन 21 सितंबर रविवार के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान कर तर्पण, श्राद्ध आदि किया। गंगा में आई बाढ़ व बढ़ते जल स्तर से घाटों तथा रास्तों पर गंदगी व कीचड़ जमा होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृजघाट पर जगह-जगह लगे गंदगी व कूड़े के ढेर नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर की लापरवाही बता रहे थे।
एक दिन पहले पहुंचें श्रद्धालु- पितृ विसर्जन अमावस्या पर एक दिन पहले ही शनिवार को ही श्रद्धालुओं का बृजघाट पर पहुंचना शुरू हो गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली हरियाणा व राजस्थान से लाखों श्रद्धालु बृजघाट पहुंचें।
गंगा में आई बाढ़ के कारण घाट पर काफी गंदगी और कीचड़ पसरी हुई है, प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और संकेतक बोर्ड, रोशनी आदि के व्यापक बंदोबस्त किए। गोताखोरों की ड्यूटी लगाने एवं महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने आदि के साथ ही वहां ध्वनि प्रसारण यंत्र से श्रद्धालुओं को लगातार सुरक्षा एवं खतरे से आगाह करने की व्यवस्था की गई थी। बृजघाट गंगा तट पर उमड़े लाखों श्रद्धालुओं से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। रविवार को बृजघाट पर पैर रखने की भी जगह नजर नहीं आई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































