
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत शनिवार को तहसील गढ़मुक्तेश्वर परिसर में संपन्न हुई। पंचायत में उप जिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें सभी की सहमति से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई एवं सर्वे के लिए एक टीम गठित की गई जिसमें पांच किसानों को भी शामिल किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को उप जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
जीते चौहान ने कहा- गन्ना शुगर मिलों द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान अभिलंब किसानों के खाते में मय ब्याज के पहुंचना चाहिए। गन्ना भुगतान न होने के कारण किसानों के बच्चों की फीस जमा नहीं होना। गन्ना भुगतान न होने के कारण किसान का विद्युत बिल जमा न होना। गन्ना भुगतान न होने के कारण परिवार का पालन पोषण अच्छे तरीके से नहीं होना। आज किसान मजबूरन सड़क पर आने के लिए मजबूर हो गया इसलिए जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए। दिनेश त्यागी ने कहा आवारा पशुओं द्वारा आए दिन सड़कों पर एक्सीडेंट, पशुओं के हिंसक हो जाने से किसानों की मृत्यु एवं फसलों को भारी नुकसान हो रहा है जिस कारण किसान परेशान हैं जल्द से जल्द आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाई जाए।
इस दौरान जीते चौहान अध्यक्ष मेरठ मंडल यूथ, दिनेश त्यागी मुख्य महासचिव मेरठ मंडल, सुनील चौहान मंडल महासचिव, नवदीप सिंह मंडल प्रवक्ता यूथ, संसार सिंह मंडलउपाध्यक्ष, नवल खा, मनोज प्रधान जी, चांद खा,अनुज यादव, रविंद्र चौहान, नितिन चौहान, सुभाष चौहान, बिट्टू प्रधान, बलेश लोधी ब्लॉक अध्यक्ष युवा स्याना, बलप्रीत सिंह, नवजोत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























