
हापुड़: रविवार कल 5 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर चौड़ीकरण एवं बिजनेस प्लान के तहत कार्य किया जाएगा जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति रविवार की शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभावित रहेगी। ऐसे में कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति गुल रहेगी जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दिल्ली रोड हापुड़ के अंतर्गत बुलंदशहर मार्ग चौड़ीकरण किए जाने के कारण फीडर नंबर 6 बुलंदशहर रोड तगासराय की लाइन को शिफ्ट किया जाएगा जिसकी वजह से 21 सितंबर यानी रविवार को शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक मोहल्ला मजीदपुरा, आवास विकास, भंडापट्टी, गद्दा पाड़ा, पुराना बाजार, इंद्रगढ़ी, फूलगढ़ी, मोती कॉलोनी, निवासीपुरा, महताबढ़ी, तगासराय आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी जिसकी वजह से 6,000 उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































