
सेवा पखवाड़ा के दौरान लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
हापुड, सीमन(ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के रोडवेज बस स्टैंड पर सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन विधायक हरेंद्र तेवतिया ने किया।शिविर में मंडल अध्यक्ष जिला महामंत्री पिंकी त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।शिविर में नागरिको को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा सभी को समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए सदैव प्रेरित करता है।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति इस बात का प्रतीक है कि जनहितैषी योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुँच रहा है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























