
सैफी फाउंडेशन का परिवार बढाओ अभियान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ में सैफी सेवा फाउंडेशन के प्रबंधक पत्रकार निजामुद्दीन सैफी के निर्देशानुसार परिवार बढ़ाओ महाअभियान चलाया गया। यह अभियान हापुड़ के कोटला में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का आगाज़ कलामे पाक की तिलावत से किया इस के बाद सैफी सरनेम देने वाले सभी मरहूम बुज़ुर्गों को खिराज़े अकीदत पेश की गयी। दूरदराज़ से आये महमानों का बैज़ लगाकर स्वागत किया गया। जिसमें काफी लोगो ने हिस्सा लिया इस अभियान में अलग अलग व्यक्तियों को राज्य व प्रदेश और जिले की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।सैफी सेवा फाउंडेशन की यह मीटिंग वहाब सैफी के आवास पर हुई। जिसमें सैफी सेवा फाउंडेशन के प्रबंधक निजामुद्दीन सैफी ने सभी पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दे कर शपथ दिलाई। जिसमें हाफिज वहाब सैफी को यूपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गये और अन्य सभी साथियों को संस्था का मेडल पहनाकर संस्था की सदस्यता दिलाई गई।वली सैफी,असलम सैफी,नईम सैफी,नूर हसन सैफी,डॉ मुबारक अली सैफी,नईम सैफी चेनपूरी और अन्य साथी भी मौजूद रहे।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606


























