
गढ़: सड़क हादसे में नगर पालिका कर्मचारी समेत दो लोग घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान नगर पालिका कर्मचारी समेत दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। इस दौरान कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
शनिवार की सुबह का गढ़ में पलवाड़ा रोड पर गाड़ी और बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई। बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर गए जबकि कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि बाइक पर नगर पालिका कर्मचारी समेत दो लोग सवार थे जो कि घायल हो गए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























