
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी लोगों की फरियाद
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां पहुंचे फरियादियों की फरियाद को लोगों ने सुना और उनकी समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचकर स्वयं लोगों की फरियाद को सुना और अधिकारियों को शीघ्र से शीघ्र गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों की फरियाद सुन शीघ्र से शीघ्र समस्या का निपटारा किया जाए। इस दौरान उनके साथ हापुड़ एसडीएम ईला प्रकाश, क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण मिश्रा, तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे। इसी के साथ अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादियों की फरियाद सुनी गई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























