
ऑटो के पीछे लटककर यात्रा की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जानलेवा यात्रा करने की वीडियो लगातार सामने आ रही है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ की दिल्ली रोड का है जहां दिल्ली से हापुड़ वाले रास्ते पर आनंद विहार के पास सड़क पर दौड़ते ऑटो के पीछे एक युवक लटक कर यात्रा करता हुआ दिखाई दिया जो जानलेवा साबित हो सकती है। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर लोगों की जान जा सकती है। मामले में लोगों ने इस तरह के खतरनाक सफर पर कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि लगातार नियमों का उल्लंघन जारी है। यातायात पुलिस, प्रशासन, शासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा लेकिन इसके बावजूद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है। दिल्ली से हापुड़ आने वाले रास्ते पर ऑटो के पीछे लटक कर एक युवक यात्रा करता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601























