
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। हापुड़ के अधिवक्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर हापुड़ के तहसील चौराहा पर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी मांग के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम हापुड़ सदर ईला प्रकाश का सौंपा और मांग की कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच ना होने की वजह से लोगों को कई सौ किलोमीटर का सफर तय कर प्रयागराज जाना पड़ता है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ‘अधिवक्ता एकता जिंदाबाद’ के नारे भी लगे।
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष एडवोकेट संजय कंसल, सचिव वीरेंद्र सैनी एडवोकेट के नेतृत्व में आहत हुई बैठक में हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आयोजित बैठक में धरने का फैसला लिया गया। इसके पश्चात सभी अधिवक्ता हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद वह नारेबाजी करते हुए जैसे ही तहसील चौराहा पर पहुंचे तो एसडीएम सदर हापुड़ ईला प्रकाश को अधिवक्ताओं ने अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन सोपा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्तागण तथा क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

































