
अखंड ज्योत लेकर बाबूगढ़ पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे का स्वागत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): नवरात्रि का पर्व रविवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में आस्था का रंग सड़क पर दिखाई देने लगा है। जनपद बुलंदशहर के गांव पिपला इकलाशपुर के रहने वाले श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में ज्वाला जी माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे जहां से वह अखंड ज्योत लेकर आए हैं। श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार की सुबह बाबूगढ़ छावनी पहुंचा जहां पुष्प वर्षा के साथ भक्तों का जोरदार स्वागत हुआ। गांव पीपला इकलाशपुर स्थित मंदिर में अखंड ज्योत स्थापित की जाएगी। उनकी यह धार्मिक यात्रा 21 सितंबर रविवार को पूरी हो जाएगी। भजन गाते, गीतों पर झूमते श्रद्धालु जब बाबूगढ़ पहुंचे तो इलाका भक्ति के रंग में रंग गया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































