
जाने हापुड़ में 21 सितंबर को किस रूट से निकलेगी राम बारात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की बारात रविवार 21 सितंबर को निकलेगी राम बारात की तैयारी को श्री रामलीला समिति हापुड़ ने अंतिम दे दिया है समिति ने राम बारात को भव्य वह आकर्षक बनाने हेतु सभी संभव व आवश्यक प्रयास किए हैं।
समिति के प्रधान विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि राम बारात रविवार की शाम रामलीला मैदान से शुरू होगी और तहसील चौपला से फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला से गढ़ रोड होते हुए पक्का बाग चौपला पर विश्राम करेगी। राम बारात का शुभारंभ हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती फीता काटकर तथा रामस्वरूप को तिलक लगाकर करेंगे।
प्रधान ने बताया कि बैंड बाजों सहित भगवान राम, शंकर भगवान, देश भक्ति से जुड़ी करीब 70 झांकियां शामिल की गई है। राम बारात को अश्लीलता, फूहड़पन, द्धिअर्थी संवाद, आदि से पूरी तरह मुक्त रखा गया है औऱ समिति के पदाधिकारी व सदस्य हर झांकी पर निगाह रखेंगे। पुलिस की रहेगी कड़ी निगाह- पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि राम बारात मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी औऱ हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। राम बारात में संदिग्धों की पुलिस तलाशी भी लेगी।
बता दें कि हापुड़ की राम बारात दूर-दूर तक विख्यात है जिसको देखने के लिए शहरी व ग्रामीण लाखों की तादाद में हापुड़ पहुंचते है, जिस वजह से राम बारात मार्ग पर लोगों को पैर रखने को भी जगह नहीं मिलती।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































